NEET MDS Admit Card 2025: नीट एमडीएस एडमिट कार्ड आज natboard.edu.in पर होगा जारी; परीक्षा पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | April 15, 2025 | 08:12 AM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आज यानी 15 अप्रैल को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट एमडीएस 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। नीट एमडीएस 2025 का आयोजन 19 अप्रैल, 2025 को किया जाएगा। नीट - मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, नीट एमडीएस पेपर में 40 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 उत्तर विकल्प होंगे। नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। हालांकि, बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
Also read Top Dental Colleges in India 2025: भारत के टॉप डेंटल कॉलेज कौन से हैं? एलिजिबिलिटी, रैंक, फीस जानें
इससे पहले, NBEMS ने उम्मीदवारों को SMS और ईमेल के माध्यम से NEET MDS 2025 परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में सूचित किया था। NEET MDS परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। भारत में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए NEET MDS एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र लाना होगा। नीट एमडीए 2025 रिजल्ट की घोषणा 19 मई को की जाएगी। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET MDS 2025 Admit Card Download: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट नीट एमडीएस 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर परीक्षा टैब पर जाएं और फिर NEET MDS पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- नीट एमडीएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- NEET MDS एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र