NEET 2024 Row: नीट यूजी री-एग्जाम 1,563 उम्मीदवारों के लिए आज; केंद्र ने कथित अनियमितताओं की जांच CBI को सौंपी
Abhay Pratap Singh | June 23, 2024 | 11:42 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2024 री-एग्जाम देश भर के 6 शहरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 23 जून को 1,563 उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी री-एग्जाम 2024 का आयोजन एक पाली में किया जाएगा। वहीं, शिक्षा मंत्रालय (एमओई) ने नीट यूजी 2024 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और कदाचार की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया है।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 री-एग्जाम देश भर के 6 शहरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे तय की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में 1,563 अभ्यर्थियों के लिए नीट यूजी री-एग्जाम हाल टिकट neet.ntaonline.in पर जारी किया है।
नीट में कथित पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग के बाद मंत्रालय ने प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को दूसरे विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
शिक्षा मंत्रालय ने नोटिस में कहा, “परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने समीक्षा के बाद मामले की जांच CBI को सौंपने का फैसला किया है।” मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 लागू किया है।
मंत्रालय ने आगे कहा, “सरकार परीक्षाओं की पवित्रता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष NEET परीक्षा में अनियमितताओं, धोखाधड़ी और कदाचार के कुछ मामले सामने आए हैं।
हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1,563 उम्मीदवारों के NEET परिणाम 2024 को रद्द कर दिया। जिसके बाद परीक्षा एजेंसी ने इन छात्रों के लिए फिर से नीट यूजी परीक्षा आयोजित की है। इससे पहले, NEET UG 2024 परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 5 मई को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार