NCVT ITI Result 2025: एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट skillindiadigital.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 28, 2025 | 04:43 PM IST | 2 mins read
एनसीवीटी आईटीआई परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) की ओर से आज यानी 28 अगस्त को एनसीवीटी आईटीआई 2025 का परिणाम (NCVT ITI 2025 Result) ऑनलाइन माध्यम में घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in के माध्यम से एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए पीआरएन नंबर या सीआई नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनसीवीटी आईटीआई 2025 परीक्षा सीबीटी मोड में 28 जुलाई से 20 अगस्त तक आयोजित की गई थी। वहीं, एनसीवीटी आईटीआई प्रैक्टिकल परीक्षा 17 से 25 जुलाई, 2025 तक कराई गई थी।
NCVT ITI Marksheet 2025: एनसीवीटी आईटीआई मार्कशीट विवरण
एनसीवीटी आईटीआई मार्कशीट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, पाठ्यक्रम का नाम, कुल अंक, प्राप्त अंक, विषय कोड, पाठ्यक्रम व विषय का नाम और परिणाम की स्थिति सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। एनसीवीटी आईटीआई मार्कशीट की हार्ड कॉपी बाद में संबंधित आईटीआई संस्थानों द्वारा वितरित की जाएगी।
एनसीवीटी आईटीआई परिणाम 2025 देश भर में आयोजित अखिल भारतीय ट्रेड टेस्ट (AITT) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए जारी किया गया है। मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर उपलब्ध है। जुलाई-अगस्त सत्र के दौरान देश भर से लाखों छात्र एनसीवीटी आईटीआई एग्जाम 2025 में शामिल हुए थे।
उम्मीदवार मार्कशीट में दिए गए कुल अंकों का उपयोग करके अपने प्रतिशत की गणना कर सकते हैं। एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट में उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार, इंटर्नशिप और एडवांस्ड सर्टिफिकेट प्रोग्राम में प्रवेश का विकल्प चुन सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NCVT ITI Marksheet Download 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनसीवीटी आईटीआई मार्कशीट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर जाएं।
- “एनसीवीटी आईटीआई परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक जानकारी भरें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
- एनसीवीटी आईटीआई परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]HPPSC ACF Admit Card 2025: एचपीपीएससी एसीएफ एडमिट कार्ड hppsc.hp.gov.in पर जारी, प्रीलिम्स एग्जाम डेट जानें
हिमाचल प्रदेश सहायक वन संरक्षक भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल