NCL Admit Card 2026: एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड nclcil.in पर जारी, परीक्षा 6 जुलाई को होगी
Abhay Pratap Singh | June 26, 2026 | 06:45 PM IST | 1 min read
एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने आज एचईएमएम ऑपरेटर (प्रशिक्षु), पैरामेडिकल स्टाफ एवं ओवरसियर (सिविल) सीधी भर्ती 2026 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार www.nclcil.in पर जाकर अपना हॉल टिकट जांच सकते हैं।
एनसीएल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, पंजीकरण संख्या, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
NCL HEMM Operator Admit Card 2026 -
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 6 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एनसीएल स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज की दो रंगीन फोटो लाना होगा। साथ ही, रफ कार्य के लिए नीले या काले रंग का बॉलपॉइंट पेन लाने की अनुमति है।
Also read
एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर, पैरामेडिकल स्टाफ एंड ओवरसियर सिविल भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 577 रिक्तियां भरी जाएंगी। सीबीटी में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “एचईएमएम ऑपरेटर (ट्रेनी),पैरामेडिकल स्टाफ एवं ओवरसियर(सिविल) के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए 6 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।”
NCL Staff Nurse Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनसीएल स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनसीएल भर्ती पोर्टल https://www.nclcil.in/data-listing/pages/recruitment पर जाएं।
- इसके बाद, परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- नए पेज में प्रवेश पत्र प्रदर्शित होगा, इसे जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]NCERT Books Class 9: एनसीईआरटी की कक्षा 9 की समाज विज्ञान किताब में एसआईआर को किया गया शामिल
नए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचे के अनुसार संशोधित पाठ्यपुस्तक में भारत की चुनावी प्रक्रिया के पैमाने और पूरे देश में चुनाव कराने में निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा