NCHMCT JEE Counselling 2024: एनसीएचएमसीटी जेईई चरण-1 के लिए सीट आवंटन परिणाम nchmcounselling.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | June 16, 2024 | 10:46 AM IST | 1 min read
एनसीएचएमसीटी जेईई राउंड 1 के लिए सीट स्वीकृति शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 20 जून 2024 तय की गई है।
नई दिल्ली: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHMCT) ने एनसीएचएमसीटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 चरण-1 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nchmcounselling.nic.in पर जाकर एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
NCHMCT सीट आवंटन 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे JEE रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। NCHMCT JEE राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 निर्धारित समय से एक दिन पहले घोषित किया गया है।
एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 जून है। एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को आधार कार्ड, आरक्षण संबंधित दस्तावेज, एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 एडमिट कार्ड, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट, जन्म प्रमाणपत्र, एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 स्कोरकार्ड, सीट आवंटन परिणाम और चिकित्सकीय प्रमाणपत्र सहित अन्य की आवश्यकता होगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 5 जून को एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 परिणाम 6 जून को घोषित किया गया था। बता दें कि, एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 परीक्षा 11 मई को आयोजित की गई थी।
एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 सीट आवंटन शुल्क 20,000 रुपये है। एनसीएचएमसीटी जेईई राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को सीट ब्लॉक करने के लिए 20 जून तक स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। स्वीकृति शुल्क का भुगतान करने में विफल उम्मीदवार को उनकी आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।
NCHMCT JEE 2024 Counseling: राउंड 2 रजिस्ट्रेशन 23 जून से
एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 जून से शुरू होगी। उम्मीदवारों को विकल्प के चयन के लिए 25 जून तक का समय दिया गया है। चरण-2 के लिए एनसीएचएम जेईई 2024 सीट आवंटन परिणाम 27 जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’