NCHM JEE Result 2026: एनसीएचएम जेईई रिजल्ट जारी, 8,503 उम्मीदवार हुए शामिल, आंसर-की में कोई बदलाव नहीं
Santosh Kumar | May 23, 2026 | 09:02 AM IST | 2 mins read
बैच शिफ्ट-1 परीक्षा के लिए 11,486 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 8,503 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देश भर के 103 शहरों में स्थित 115 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 22 मई को एनसीएचएम जेईई 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए। होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा में कुल 8,503 उम्मीदवार शामिल हुए। एनसीएचएम जेईई रिजल्ट 2026 देखने की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर उपलब्ध है। छात्र अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी (हॉस्पिटैलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन) प्रोग्राम में प्रवेश हेतु 25 अप्रैल को कंप्यूटर-आधारित परीक्षा मोड में नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की।
बैच शिफ्ट-1 परीक्षा के लिए 11,486 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 8,503 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा एनटीए द्वारा देश भर के 103 शहरों में स्थित 115 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
NCHM JEE Result 2026: प्रोविजनल आंसर की ही फाइनल
उम्मीदवारों को 7 से 9 मई तक प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती देने का अवसर दिया गया। विभिन्न विषयों के उम्मीदवारों से 53 प्रश्नों के संबंध में कुल 68 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसके बाद, विषय विशेषज्ञों द्वारा इसकी समीक्षा की गई।
विस्तृत जांच के बाद, कोई भी आपत्ति वैध नहीं पाई गई। इसलिए आंसर-की में कोई बदलाव नहीं किया गया। प्रोविजनल आंसर की को ही फाइनल आंसर-की माना जाएगा। परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किए गए हैं।
NCHM JEE Result 2026: एनसीएचएम जेईई स्कोरकार्ड लिंक
ऑल-इंडिया रैंक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों को समान अंक हुए, तो उनकी आपसी मेरिट का निर्धारण पिछले वर्षों में अपनाए गए निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया गया है।
उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee से अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर जाएं।
उम्मीदवारों की पात्रता, सेल्फ-डिक्लेरेशन और दस्तावेजों की जांच एडमिशन प्रक्रिया के अगले चरण में संबंधित संस्थान द्वारा की जाएगी। आवेदन के दौरान दी गई जानकारी, दस्तावेज सही हैं या नहीं, इसकी जिम्मेदारी एनटीए की नहीं होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच