NCET 2024 Registration: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पंजीकरण का आखिरी मौका, ncet.samarth.ac.in पर करें आवेदन
Santosh Kumar | May 15, 2024 | 08:07 AM IST | 2 mins read
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को 16 से 18 मई तक आवेदन पत्र में सुधार करने का विकल्प दिया जाएगा। NCET Exam 2024 का आयोजन 12 जून का किया जाएगा
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 15 मई को बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार पहले किसी कारण से पंजीकरण करने से चूक गए थे, वे आज आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवार एनटीए एनसीईटी 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एनटीए ने इससे पहले नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी 2024) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। एनसीईटी आवेदन पत्र 2024 भरने की अंतिम तिथि पहले 30 अप्रैल तय की गई थी। जारी अधिसूचना में, एनटीए ने कहा था कि एडवांस सिटी इंटिमेशन की जानकारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और परिणाम की घोषणा की जानकारी उम्मीदवारों को उचित समय पर दी जाएगी।
एनसीईटी परीक्षा 2024 के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 1,200 रुपये और ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और थर्ड जेंडर छात्रों को 650 रुपये शुल्क देना होगा। NCET Exam 2024 का आयोजन 12 जून का किया जाएगा। नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) में आयोजित की जाएगी।
NCET 2024 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे एनसीईटी परीक्षा 2024 में बैठने के पात्र होंगे। इसके अलावा, वर्ष 2024 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। एनसीईटी आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा तय नहीं की गई है।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को 16 से 18 मई तक आवेदन पत्र में सुधार करने का विकल्प भी दिया जाएगा। एनसीईटी प्रश्न पत्र में, पेपर को कुल 4 खंडों में विभाजित किया गया है। अनुभाग-1 में भाषा, अनुभाग-2 में डोमेन-विशिष्ट विषय, अनुभाग-3 में सामान्य परीक्षण और अनुभाग-4 में शिक्षण योग्यता को शामिल किया गया है।
Also read CUET UG Exam 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा आज से शुरू, जानें परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस
NTA NCET 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनटीए एनसीईटी 2024 पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Register के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दर्ज आवेदन की डिटेल्स को पढ़ें।
- Click Here to Proceed पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म खुल जाएगा यहां आवश्यक विवरण भरें।
- सिक्योरिटी पिन कैप्चा डालकर एप्लिकेशन सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल