NCET Admit Card 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड ncet.samarth.ac.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 8, 2024 | 06:29 PM IST | 2 mins read
एनसीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (NCET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एनसीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाकर एनसीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनसीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ सरकारी पहचान पत्र की मूल प्रति ले जाना होगा। एनटीए एनसीईटी 2024 परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए एनसीईटी एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाता है। आगे कहा गया कि, उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में किसी भी तरह से छेड़छाड़ या उसमें दिए गए किसी भी विवरण में बदलाव नहीं करना चाहिए।
नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 परीक्षा में कुल 160 प्रश्न होंगे। पेपर को सात सेक्शन में बांटा जाएगा। एनसीईटी परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, ओडिया, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट तय की गई है।
NCET 2024 एंट्रेंस एग्जाम शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों (RIT) और सरकारी कॉलेजों सहित चयनित केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों में 4 वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NCET 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर आसानी से एनसीईटी हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध डाउनलोड एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद, एनसीईटी 2024 हाल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा