GPAT Exam Date 2024: एनबीईएमएस ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, 8 जून को जीपैट एग्जाम
Saurabh Pandey | April 5, 2024 | 11:15 AM IST | 1 min read
जो उम्मीदवार जीपैट परीक्षा 2024 पास करेंगे, उन्हें GPAT 2024 काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। जीपैट के लिए काउंसलिंग संबंधित कॉलेजों द्वारा आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से मास्टर ऑफ फार्मेसी (एमफार्मा) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) 8 जून को आयोजित की जाएगी। एनबीईएमएस ने अन्य परीक्षाओं का भी शेड्यूल जारी किया है। इससे पहले जीपैट का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से किया जाता था।
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 के लिए पंजीकरण तिथि के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर दी जाएगी।
जो उम्मीदवार फार्मेसी परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें GPAT 2024 काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। जीपैट 2024 के लिए काउंसलिंग संबंधित कॉलेजों द्वारा आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को जीपैट काउंसलिंग में भाग लेने के लिए प्रत्येक कॉलेज में अपना पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। जीपैट काउंसलिंग में भाग लेने के लिए कट-ऑफ की घोषणा कॉलेजों द्वारा अलग से की जाएगी।
NBEMS GPAT Exam Date 2024 परीक्षा कैलेंडर
|
परीक्षा का नाम |
परीक्षा तिथि |
|---|---|
|
एफएनबी एग्जिट एग्जामिनेशन |
अप्रैल/मई 2024 |
|
एनबीईएमएस डिप्लोमा प्रैक्टिकल परीक्षा - दिसंबर 2023 |
अप्रैल/मई 2024 |
|
DNB/DrNB फाइनल थ्योरी परीक्षा - मई 2024 - |
15, 16, 17 और 18 मई 2024 |
|
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2024 |
8 जून 2024 |
|
एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा - जून 2024 |
14, 15 और 16 जून 2024 |
|
नीट-पीजी 2024 |
23 जून 2024 |
|
एफएमजीई जून 2024 |
06 जुलाई 2024 |
|
डीएनबी पोस्ट डिप्लोमा सीईटी (PDCET) |
21 जुलाई 2024 |
|
डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट परीक्षा (डीपीईई) -अक्टूबर 2024 |
5 और 6 अक्टूबर 2024 |
Also read NIFT 2024 Exam: निफ्ट प्रवेश परीक्षा चरण-2 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
परीक्षा समय और शिफ्ट
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली के लिए GPAT 2024 परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
अगली खबर
]CTET July 2024 Registration: सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए ctet.nic.in पर करें आवेदन, पंजीकरण की अंतिम तिथि आज
योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी