NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी काउंसलिंग में आवंटित सीटों की रिपोर्टिंग, जॉइनिंग के लिए एडवाइजरी जारी
Saurabh Pandey | November 12, 2025 | 03:35 PM IST | 2 mins read
जो अभ्यर्थी केन्द्रीय सरकार/राज्य सरकार/रेलवे/पीएसयू/ईएसआई या किसी अन्य सरकारी संगठन में कार्यरत हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एनबीईएमएस पाठ्यक्रम में शामिल होने के समय उनके पास अपने मूल संगठन से अध्ययन अवकाश सहित अनापत्ति प्रमाण पत्र हो।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस), नई दिल्ली ने अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए ऑनलाइन केंद्रीकृत मेरिट-आधारित काउंसलिंग की अधिसूचना मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), डीजीएचएस द्वारा जारी कर दी गई है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एमसीसी की आधिकारिक mcc.nic.in पर प्रकाशित काउंसलिंग कार्यक्रम, सूचना बुलेटिन, सेवा बांड (यदि कोई हो), काउंसलिंग योजना और अन्य सूचनाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करना होगा।
एनबीईएमएस सीटें आवंटित किए गए उम्मीदवारों को अपने आवंटित अस्पताल से यह पुष्टि करनी होगी कि संबंधित अस्पताल द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर इंट्रा-एमसीसी पोर्टल पर उनकी रिपोर्टिंग/जॉइनिंग स्थिति अपडेट कर दी गई है। यदि अस्पताल रिपोर्टिंग/जॉइनिंग स्थिति अपडेट नहीं करता है, तो सीट रिक्त मानी जाएगी और अगले राउंड के लिए आगे बढ़ा दी जाएगी।
NEET PG Counselling 2025: वार्षिक पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान
एनबीईएमएस सीटें आवंटित करने वाले उम्मीदवारों को एमसीसी अनुसूची में दी गई जॉइनिंग / रिपोर्टिंग विंडो के भीतर एक पोर्टल के माध्यम से एनबीईएमएस को प्रथम वर्ष का वार्षिक पाठ्यक्रम शुल्क जमा करना होगा। भुगतान केवल निर्धारित भुगतान गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जाना चाहिए, जिससे कि समय पर मिलान हो सके। एनईएफटी भुगतानों में मिलान में 2-3 कार्यदिवस लग सकते हैं।
अस्पताल, उम्मीदवार को रिपोटिंग/जॉइनिंग की अनुमति देने से पहले शुल्क रसीद चेक करेंगे। शुल्क जमा न करने की स्थिति में, आवंटित सीट रिक्त मानी जाएगी और अगले राउंड के लिए आगे बढ़ा दी जाएगी।
NEET PG Counselling 2025: रिपोर्टिंग/जॉइनिंग प्रक्रिया
नीट पीजी काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करने के बाद, उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित अस्पताल में सभी मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा जिससे कि संबंधित अस्पताल द्वारा उनका सत्यापन किया जा सके। अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा उनकी चिकित्सा जांच भी की जाएगी। केवल योग्य पाए जाने पर ही उन्हें जॉइनिंग की अनुमति दी जाएगी।
Also read KGMU Nursing Officer Admit Card 2025: केजीएमयू नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, 14 नवंबर को परीक्षा
जो अभ्यर्थी केन्द्रीय सरकार/राज्य सरकार/रेलवे/पीएसयू/ईएसआई या किसी अन्य सरकारी संगठन में कार्यरत हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एनबीईएमएस पाठ्यक्रम में शामिल होने के समय उनके पास अपने मूल संगठन से अध्ययन अवकाश सहित अनापत्ति प्रमाण पत्र हो।
ऑनलाइन जॉइनिंग और पंजीकरण पोर्टल (ओपीजेआर)
एनबीईएमएस ओपीजेआर पोर्टल नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के सभी राउंड पूरे होने के बाद सक्रिय हो जाएगा। इस बारे में एक अलग विस्तृत सूचना जारी की जाएगी। यह पोर्टल उम्मीदवारों और अस्पतालों के लिए है ताकि वे काउंसलिंग के सभी राउंड पूरे होने के बाद एनबीईएमएस को अपनी जॉइनिंग स्थिति और दस्तावेज़ जमा कर सकें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार