NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, 30 अगस्त को एक शिफ्ट में एग्जाम
Santosh Kumar | August 26, 2026 | 02:37 AM IST | 1 min read
नीट पीजी के लिए रिकॉर्ड 2.73 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 12.5 प्रतिशत अधिक है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
इस साल, नीट पीजी परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनबीईएमएस ने पहले ही पंजीकृत उम्मीदवारों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर नीट पीजी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भेज दी है।
NEET PG Hall Ticket 2026: नीट एडमिट कार्ड विवरण जांचें
नीट पीजी 2026 के लिए रिकॉर्ड 2.73 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 12.5 प्रतिशत अधिक है। यह परीक्षा लगभग 340 शहरों में 1,300 से अधिक सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी।
नीट पीजी एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, फोटो, एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम और दूसरी जरूरी जानकारी है। कैंडिडेट्स सभी जानकारी ध्यान से चेक करें और कोई गलती होने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'नीट पीजी 2026' सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
नीट पीजी परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को सेंटर पर समय से पहुंचें। नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर तक घोषित होने की उम्मीद है। नीट पीजी परीक्षा एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार