NLU Admission 2024: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के एमए, एलएलएम कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | April 15, 2024 | 10:14 PM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 23 जून को दो घंटे की अवधि के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) दिल्ली के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ एंड मैनेजमेंट में एमए (मास्टर ऑफ आर्ट्स) और एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवारों के लिए एनएलयू एमए एलएलएम आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 जून निर्धारित की गई है।
एनएलयू दिल्ली के एमए और एलएलएम डिग्री प्रोग्राम में छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 23 जून को एक पाली में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए एनएलयू आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर 21 मार्च 2024 से शुरू कर दी गई है। एनएलयू एंट्रेंस एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड 13 जून 2024 को जारी किया जाएगा।
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 4000 रुपये व एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, बीपीएल एससी/ एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा विदेशी नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क 5000 रुपये है।
Also read Indian School of Business: आईएसबी ने पीजीपी पाठ्यक्रम को किया संशोधित, विविधता और नवाचार पर दिया जोर
संस्थान ने बताया कि, ऑल-इंडिया एंट्रेंस एग्जाम 2024 बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई सहित देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। किसी भी शहर में उम्मीदवारों की संख्या 100 से कम होने पर उस शहर में प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
MA in Intellectual Property Law and Management 2024: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए या फिर उम्मीदवार ऑनर्स, रिसर्च के साथ चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा किया हो। उम्मीदवार उपरोक्त परीक्षा न्यूनतम 55% अंकों में (आरक्षित श्रेणियों के लिए 50%) उत्तीर्ण की हो।
LLM in Intellectual Property Law and Management: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 55% अंकों में होनी चाहिए। इसके अलावा एससी/ एसटी/ दिव्यांक श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 50% निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल