Haryana School Timings 2024: हरियाणा राज्य में 16 अप्रैल को स्कूल टाइमिंग में किया गया बदलाव, वजह जानें

Abhay Pratap Singh | April 15, 2024 | 08:08 PM IST | 1 min read

हरियाणा राज्य शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश भर के स्कूलों का समय एक दिन यानी मंगलवार के लिए बदलने का निर्णय लिया गया है।

हरियाणा राज्य में 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी के चलते स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
हरियाणा राज्य में 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी के चलते स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: हरियाणा राज्य में कल यानी 16 अप्रैल को स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। शेड्यूल के अनुसार, हरियाणा राज्य शिक्षा विभाग द्वारा दुर्गा अष्टमी के चलते स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय को संशोधित करने का निर्णय लिया गया है।

बताया गया कि जारी शेड्यूल सिर्फ 16 अप्रैल 2024 यानी एक दिन के लिए लागू किया जाएगा। जिसके बाद अब दुर्गा अष्टमी पर्व के दिन राज्य भर में स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भोजन अवकाश का भी समय दिया जाएगा।

नोटिस में कहा गया कि स्कूल टाइमिंग में किया गया बदलाव शिक्षक और छात्रों दोनों के लिए लागू होगा। शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर मंगलवार के दिन स्कूल का समय बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

Also readHaryana Board English Re-exam 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं अंग्रेजी विषय की 16 अप्रैल को दोबारा परीक्षा

हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दुर्गा अष्टमी पर्व के दिन स्कूल दो घंटे की देरी से खोले जाएंगे। मामले की जानकारी डीपीआर हरियाणा ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर दी है। बता दें कि, सामान्य तौर पर हरियाणा राज्य में स्कूलों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक किया जाता है।

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा सरकार ने आज सोमवार को आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा कि, “स्कूल शिक्षा विभाग ने 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी के दिन प्रदेश के स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस दिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक ही कक्षाएं लगेंगी।”

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications