National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
Santosh Kumar | November 11, 2026 | 10:04 AM IST | 2 mins read
स्वतंत्रता के बाद, मौलाना आजाद ने 15 अगस्त 1947 से फरवरी 1958 तक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने देश की आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव रखी।
नई दिल्ली: भारत में हर साल 11 नवंबर को 'राष्ट्रीय शिक्षा दिवस' मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री, मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का में हुआ। बचपन से ही वे बहुत कुशाग्र बुद्धि के थे; उन्होंने बहुत कम उम्र में ही कुरान का अध्ययन कर लिया था और इस्लामी धर्मशास्त्र में महारत हासिल कर ली थी। बाद में, वे भारत आ गए और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से शामिल हो गए।
वे एक पत्रकार, विद्वान, लेखक और कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता थे। स्वतंत्रता के बाद, मौलाना आज़ाद ने 15 अगस्त 1947 से फरवरी 1958 तक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने देश की आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव रखी।
National Education Day 2026: आईआईटी की स्थापना, यूजीसी का गठन
उनके कार्यकाल के दौरान, 1951 में आईआईटी खड़गपुर की स्थापना हुई और उनके नेतृत्व में यूजीसी का भी गठन किया गया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और लड़कियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया।
उनका मानना था कि शिक्षा ही लोकतंत्र, सामाजिक समानता और राष्ट्रीय विकास की कुंजी है। यह दिन शिक्षा के महत्व को उजागर करता है और सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की आवश्यकता की याद दिलाता है।
National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का इतिहास
1947 में जब भारत को आजादी मिली, तो देश बंटवारे के दर्द, भीषण गरीबी और केवल 12 प्रतिशत साक्षरता दर जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था। इसी कठिन दौर में मौलाना अबुल कलाम आजाद ने देश के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
इसके बाद, 1958 तक उन्होंने भारतीय शिक्षा प्रणाली की रूपरेखा तैयार की। उनका विश्वास था कि भारत तब तक एक महान राष्ट्र नहीं बन सकता, जब तक कि हर नागरिक शिक्षित न हों। उन्होंने वयस्क शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया।
उन्होंने 14 वर्ष की आयु तक निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा की वकालत की। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, संगीत नाटक अकादमी, साहित्य अकादमी व ललित कला अकादमी जैसी संस्थाओं की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की घोषणा मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा 11 सितंबर, 2008 को की गई, और इसे पहली बार 11 नवंबर, 2008 को मनाया गया। तब से, हर साल यह दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्व
इस दिन देश भर के स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार, प्रतियोगिताएं, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मौलाना आजाद के योगदान को याद करना है।
मौलाना आजाद ने जाति, धर्म, लिंग या आर्थिक स्थिति का भेदभाव किए बिना, सभी के लिए शिक्षा की वकालत की। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता व धर्मनिरपेक्षता पर जोर दिया। 1992 में, उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी