Mumbai University PG Admission 2024: मुंबई यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन पंजीकरण की लास्ट डेट 19 जून तक आगे बढ़ी
Saurabh Pandey | June 15, 2024 | 07:21 PM IST | 1 min read
मुंबई विश्वविद्यालय की पहली मेरिट सूची 26 जून, 2024 को जारी होगी। मेरिट सूची को 27 जून से 1 जुलाई 2024 के बीच फीस का ऑनलाइन भुगतान पूरा करना होगा। इसके अलावा, मुंबई विश्वविद्यालय की दूसरी मेरिट सूची 2024 2 जुलाई 2024 को जारी होगी।
नई दिल्ली : मुंबई विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश पंजीकरण की आखिरा तारीख को आगे बढ़ा दिया है। एमयू पीजी एडमिशन 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अब 19 जून ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और मैनेजमेंट स्टडीज में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर एमयू पीजी प्रवेश फॉर्म जमा करना होगा। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 जून तक थी।
विभागों द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 20 जून तक किया जाएगा। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 21 जून को जारी की जाएगी। जबकि उम्मीदवारों की शिकायत 25 जून तक दर्ज की जाएगी। इसके बाद मुंबई विश्वविद्यालय की तरफ से पीजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 26 जून को जारी की जाएगी। जबकि ऑनलाइन भुगतान करने की तारीख 27 जून से 1 जुलाई शाम 5 बजे तक है।
मुंबई विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की तारीख 3 जुलाई से 5 जुलाई तक है। मुंबई विश्वविद्यालय सभी गैर-स्वायत्त, स्वायत्त संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय विभागों, स्वायत्त विभागों और पीजी विभागों में प्रवेश प्रदान करेगा। एक जुलाई से विश्वविद्यालय में लेक्चर शुरू हो जाएंगे।
Mumbai University PG Admission 2024: पंजीकरण दस्तावेज
- विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जमा किए गए ऑनलाइन पूर्व नामांकन फॉर्म का प्रिंट-आउट।
- भरा हुआ एडमिशन फॉर्म और सूचना प्रपत्र।
- तीन सत्यापित फोटो प्रतियों के साथ मूल एचएससी मार्कशीट।
- एसएससी मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट की एक सत्यापित फोटोकॉपी।
- छात्र की दो पासपोर्ट आकार की नवीनतम रंगीन तस्वीरें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा