MPPSC SSE Mains Exam 2025: एमपीपीएससी एसएसई मेंस के लिए आवेदन 25 जून से शुरू, 17 अगस्त से एग्जाम, शेड्यूल जारी
Santosh Kumar | June 20, 2026 | 02:17 PM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाडा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन एवं बालाघाट स्थित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) 2025 की मुख्य परीक्षा के आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर यह सूचना जारी की है, जिसमें पूरा कार्यक्रम विस्तार से बताया गया है। एमपी एसएसई मेंस 2025 परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी।
आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 तय की गई है। आयोग ने साफ़ किया है कि जो उम्मीदवार समय पर आवेदन नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड 10 अगस्त को जारी किए जाएंगे।
मुख्य परीक्षा 17 से 22 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कई पेपर होंगे, जिनमें सामान्य अध्ययन, निबंध, हिंदी और वैकल्पिक विषय शामिल हैं। अधिकतर परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर 1 बजे समाप्त होगी।
MPPSC SSE Mains Exam 2025: एमपीपीएससी एसएसई मेंस शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एमपीपीएससी एसएसई 2025 मेंस शेड्यूल की जांच कर सकते हैं-
| डेट | विषय | टाइम |
|---|---|---|
|
17 अगस्त |
सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र |
प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
18 अगस्त्त |
सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र |
प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
19 अगस्त |
सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्नपत्र |
प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
20 अगस्त |
सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्नपत्र |
प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
21 अगस्त |
पंचम प्रश्नपत्र : सामान्य हिन्दी एवं व्याकरण |
प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
22 अगस्त |
षष्ठ प्रश्नपत्र : हिन्दी निबंध एवं प्रारूप लेखन |
प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
MPPSC SSE Mains Exam 2025: आवेदन व शुल्क संबंधी विवरण
आयोग ने अलग-अलग राज्य सेवा पदों के लिए कुल 158 वैकेंसी हैं। जनरल और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को 800 रुपये देने होंगे, जबकि राज्य के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये और 40 रुपये का पोर्टल चार्ज देना होगा।
केवल वे उम्मीदवार ही मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार के लिए 30 जून से 17 जुलाई तक का समय मिलेगा, इस दौरान वे फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए, फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र और अंगूठे के निशान जैसे स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करने चाहिए और सबमिट करने से पहले सभी जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए।
अगली खबर
]SSC CHSL Exam 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर-2 एग्जाम के लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस फॉर्म जारी, 22 जून लास्ट डेट
एसएससी सीएचएसएल टियर-2 एग्जाम के लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। टियर-2 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया में यह एक जरूरी हिस्सा है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई