MPPSC SET 2024: मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 9 मई तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | April 25, 2024 | 05:50 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2024 3 घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। दोनों प्रश्न पत्रों में 300 अंकों के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 9 मई तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो पहले आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करके विस्तारित तिथि का लाभ उठा सकते हैं। एमपीपीएससी सेट 2024 पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
एमपीपीएससी एसईटी 2024 परीक्षा के लिए एमपी राज्य के मूल निवासी एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, अन्य श्रेणियों और एमपी के बाहर के निवासी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
आयोग ने एमपीपीएससी एसईटी 2024 आवेदन सुधार विंडो भी सक्रिय कर दी है। संपादन विंडो 11 मई, 2024 तक खुली रहेगी। जिन उम्मीदवारों ने एमपीपीएससी सेट आवेदन पत्र 20224 भरा है, वे इस अवधि के दौरान इसे संपादित कर सकते हैं।
MPPSC SET 2024: पात्रता मानदंड
इस परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करते हुए मास्टर डिग्री या समकक्ष होना चाहिए। एमपी सेट 2024 परीक्षा में आवेदन करने के लिए कोई आयु प्रतिबंध नहीं है। अभ्यर्थियों के लिए प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में होगा। राज्य पात्रता परीक्षा 2024 ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी।
MPPSC SET 2024 2024 Application: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमपीपीएससी एसईटी 2024 परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Apply Online पर क्लिक करें।
- SET Application 2024 Link को ओपन करें।
- नई विंडो में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आवश्यक जानकारी के साथ फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]NEET UG 2024 Photo Correction: नीट यूजी सही फोटो अपलोड करने का आखिरी मौका, कल तक करें आवेदन पत्र में सुधार
पंजीकरण के दौरान कुछ उम्मीदवारों द्वारा अपलोड की गई तस्वीरें निर्धारित मानक प्रारूप या आवश्यक विशिष्टताओं के अनुसार नहीं हैं, जिसके लिए एनटीए ने उम्मीदवारों को कल यानी 26 अप्रैल तक सही तस्वीर अपलोड करने का एक मौका दिया है
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी