MPPSC SES 2025 Interview: एमपीपीएससी एसईएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड 14 अगस्त से डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 6, 2026 | 04:52 PM IST | 1 min read
एमपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस 2025 इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा (SES) परीक्षा 2025 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एमपीपीएससी एसईएस इंटरव्यू का आयोजन आयोग कार्यालय में 22 अगस्त, 2026 को किया जाएगा।
एमपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस 2025 इंटरव्यू में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवार 14 अगस्त से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपीपीएससी एसईएस इंटरव्यू लेटर 2026 जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों को एमपीपीएससी एसईएस इंटरव्यू लेटर में दिए गए विवरणों की जांच करने और सभी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सहायक यंत्री (सिविल) एवं सहायक (विद्युत / यांत्रिकी) पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में 22 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। योग्य आवेदकों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट के माध्यम से 14 अगस्त से डाउनलोड किए जा सकेंगे।”
Also read MPPSC SSE 2025 Mains Admit Card: एमपीपीएससी एसएसई मेन्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 8 अगस्त से
आयोग ने साक्षात्कार के लिए पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन सुबह 9:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की सलाह दी है। सहायक यंत्री (सिविल) पद हेतु आवेदकों से विभागवार प्राथमिकता साक्षात्कार दिवस को आयोग कार्यालय में ऑनलाइन प्राप्त की जाएगी।
एमपीपीएससी के अनुसार, दस्तावेज सहित आवेदन पत्र आयोग कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित थी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक एमपीपीएसी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
MPPSC SES Interview Letter 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीपीएससी एसईएस इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीपीएससी की वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाएं।
- एसईएस 2025 इंटरव्यू लेटर लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- एमपी एसईएस 2025 इंटरव्यू हॉल टिकट जांचें व प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम