Trusted Source Image

MPESB Revised Exam Calendar 2026: एमपीईएसबी संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी, एईओ परीक्षा सितंबर में होगी

Abhay Pratap Singh | August 6, 2026 | 02:42 PM IST | 1 min read

एमपीईएसबी प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।

एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 में अगस्त माह से आयोजित की जाने वाली संभावित परीक्षाओं का संशोधित विवरण जारी कर दिया है। एमपीईएसबी रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर 2026 के अनुसार, कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) परीक्षा 2026 सितंबर माह में और पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 अक्टूबर/ नवंबर में आयोजित की जाएगी।

नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षाओं की तिथि माह का अंतिम निर्धारण किया जाएगा।” परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर कर दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट लॉगिन विवरण की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

MPESB Exam Calendar 2026 Revised: एमपीबीएसई रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर 2026

नीचे सारणी में उम्मीदवार संशोधित एमपीबीएसई परीक्षा कैलेंडर 2026 जांच सकते हैं:

क्रम संख्यापरीक्षा का नामअनुमानित पदसंभावित परीक्षा माह
(कैलेंडर अनुसार)

1

समूह-2, उपसमूह-1 के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा-2026

2,784

सितंबर 2026

2

समूह-2, उपसमूह-4 के अंतर्गत खंड पंचायत अधिकारी, स्थानीय समन्वय अधिकारी, सहायक संपरीक्षक एवं अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026

2,299

सितंबर 2026

3

समूह-3 के अंतर्गत उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026

700

सितंबर/अक्टूबर 2026

4

सूबेदार/उपनिरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2026

507

सितंबर/अक्टूबर 2026

5

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (सेवारत शिक्षकों के लिए)

पात्रता परीक्षा

सितंबर/अक्टूबर 2026

Also readMPESB AEO Exam 2026: एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा तिथि में संशोधन, अब 17 सितंबर से होगा एग्जाम

क्रम संख्यापरीक्षा का नामअनुमानित पदसंभावित परीक्षा माह
(कैलेंडर के अनुसार)

6

सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक एवं सहायक उपनिरीक्षक (अनुसचिवीय) भर्ती परीक्षा-2026

566

अक्टूबर/नवंबर 2026

7

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2026

7,500

अक्टूबर/नवंबर 2026

8

पुलिस आरक्षक (चालक) भर्ती परीक्षा-2026

1,000

नवंबर 2026

9

नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा भर्ती परीक्षा-2026

73

नवंबर/दिसंबर 2026

10

पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती परीक्षा-2026

2,900

नवंबर/दिसंबर 2026

11

संस्कृति संचालनालय अंतर्गत संचालित शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालयों के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा-2026

33

दिसंबर 2026

12

समूह-6 उपसमूह-1 भर्ती परीक्षा-2026

700

दिसंबर 2026

एमपीईएसबी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक एमपीईएसबी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications