Santosh Kumar | September 30, 2026 | 07:49 AM IST | 1 min read
केवल वही कैंडिडेट्स इस सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे जिन्होंने कैट 2026 का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है और एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर दिया है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: आईआईएम इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा की घोषणा की है। एप्लीकेशन प्रोसेस बंद हो चुका है, लेकिन जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है और फीस जमा कर दी है, उन्हें कुछ समय के लिए फॉर्म में जरूरी बदलाव करने का मौका मिलेगा। यह सुविधा कैट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध होगी।
CAT 2026: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
आईआईएम कैट 2026 करेक्शन विंडो 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे खुलेगी और 6 अक्टूबर को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। अधिकारियों ने साफ किया है कि इस डेडलाइन के बाद कोई समय नहीं बढ़ाया जाएगा।
इस सीमित एडिट विंडो में केवल 3 जानकारियों में बदलाव किया जा सकता है-फोटोग्राफ, सिग्नेचर और टेस्ट स्टेट/सिटी की प्राथमिकता। कैंडिडेट्स अपनी धुंधली या गलत अपलोड की गई फोटोग्राफ और सिग्नेचर को ठीक कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, परीक्षा शहर की प्राथमिकता बदल सकते हैं। नाम, जन्म तिथि, कैटेगरी, ईमेल, मोबाइल नंबर या एकेडमिक जानकारी जैसी अन्य पर्सनल और एकेडमिक जानकारी में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
केवल वही कैंडिडेट्स इस सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे जिन्होंने कैट 2026 का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है और एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर दिया है। बाकी कैंडिडेट्स इस विंडो का फ़ायदा नहीं उठा पाएंगे।
बदलाव करने के लिए, कैंडिडेट्स को आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा, एडिट ऑप्शन चुनना होगा और जरूरी बदलाव करने के बाद फॉर्म को ध्यान से सेव करना होगा। कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
आईआईएम इंदौर द्वारा आयोजित यह परीक्षा कई शहरों में कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगी। कैट 2026 एडमिट कार्ड 4 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसमें परीक्षा केंद्र, शहर और शिफ्ट की जानकारी होगी।