MPPSC FSO Admit Card 2025: एमपीपीएससी एफएसओ एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षा 14 दिसंबर को
Abhay Pratap Singh | December 8, 2025 | 07:32 PM IST | 1 min read
एमपीपीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपीपीएससी एफएसओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपीपीएससी एफएसओ 2025 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को एमपी एफएसओ एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एमपीपीएससी एफएसओ 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 14 दिसंबर को इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। एमपी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 67 पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में पेन, स्वयं की फोटो, पानी की पारदर्शी बोतल और ई-प्रवेश पत्र में उल्लिखित सामग्री लाने की अनुमति है। वहीं, पेंसिल, रबड़, व्हाइटनर, स्केल, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल/ स्मॉर्ट/ एनालॉग घड़ी, पठन-सामग्री और टोपी पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
एमपीपीएससी एफएसओ 2025 हाल टिकट में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, आवेदन संख्या/ रोल नंबर, अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एमपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
MPPSC Food Safety Officer Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीपीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक एमपीपीएससी की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, फूड सेफ्टी ऑफिसर 2025 - एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एमपीपीएससी एफएसओ एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी