MPPSC CSE Admit Card 2025: एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | February 11, 2025 | 01:55 PM IST | 1 min read
एमपीपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और वेरीफिकेशन कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से एमपीपीएससी सीएसई प्री एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और वेरीफिकेशन कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का विवरण और परीक्षा तिथि व समय जैसे विवरण शामिल हैं।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी को पूरे मध्य प्रदेश में किया जाएगा। स्टेट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसई हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। बिना वैध हाल टिकट के उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एमपीपीएससी सीएसई 2025 एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक सरकारी पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट/ पैन कार्ड/ पहचान पत्र/ आधार कार्ड आदि लाना होगा। एसएसई प्रीलिम्स 2025 में उत्तीर्ण कैंडिडेट ही राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।
सीएसई भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिला प्रमुख, आबकारी उप निरीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, विकास खंड अधिकारी सहित कुल 158 रिक्तियां भरी जानी हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
MPPSC Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं और होमपेज पर ‘एडमिट कार्ड - राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025’ लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विंडों में आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सत्यापन कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। एमपीपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी