MPHC Exam Date 2026: एमपीएचसी एग्जाम डेट स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड 3 भर्ती के लिए जारी, परीक्षा जिला जांचें
Abhay Pratap Singh | November 20, 2026 | 10:39 PM IST | 1 min read
एमपीएचसी स्टेनो एंड असिस्टेंट ग्रेड 3 2026 परीक्षा जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना एवं उज्जैन में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट (MPHC) ने आज विज्ञापन संख्या 666/ परीक्षा/ 2026 के तहत स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड 3 भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार एमपीएचसी स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट ग्रेड 3 2026 लिखित परीक्षा 15 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एमपीएचसी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, “स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) एवं सहायक ग्रेड-3 (इंग्लिश नोईंग) के पदों की आनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 15 जनवरी, 2027 को जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना एवं उज्जैन में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।”
परीक्षा केंद्र पर एमपीएचसी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और हॉल टिकट में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लाना अनिवार्य है। इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आयोग ने बताया कि, परीक्षार्थियों को दिशा-निर्देशों का पालन भी करना होगा।
MPHC Stenographer and Assistant Grade 3 Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
सबसे पहले, एमपीएससी की वेबसाइट पर जाएं और करियर्स/ भर्ती टैब पर क्लिक करें। अब स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड 3 परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और हॉल टिकट डाउनलोड करें।
एमपी हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 418 पदों को भरा जाएगा। इनमें सहायक ग्रेड 2 के 69 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के 299 पद और स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के 20 पद शामिल हैं। इसके अलावा, सहायक ग्रेड 3 के 30 पद है।
अगली खबर
]IIM Indore Admission 2026: आईआईएम इंदौर ने सीईओ सर्टिफिकेट प्रोग्राम में प्रवेश की घोषणा की, पात्रता जांचें
आईआईएम इंदौर का उभरते मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यक्रम हर रविवार को लाइव ऑनलाइन सेशन के जरिए और आईआईएम इंदौर में 5 दिन के कैंपस इमर्शन के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र