MPESB Result 2026: एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | August 15, 2026 | 02:47 PM IST | 2 mins read

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, उन्हें अब सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण, यानी फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)/ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल होना होगा।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देखने के लिए पीडीएफ में अपना एप्लीकेशन नंबर खोज सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी फॉरेस्ट गार्ड और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। यह रिजल्ट वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के पहले चरण के लिए है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल esb.mp.gov.in के पर जाकर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए कुल 14,950 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

एमपी फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल प्रहरी और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट भर्ती रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और माता के नाम के पहले 2 अक्षर + अपने आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक दर्ज करना होगा। यह परीक्षा कुल 1,679 पदों के लिए 4 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित की गई थी।

MPESB Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. इनपुट कॉम्बिनेशन (माता के नाम के शुरुआती 2 अक्षर + आधार के अंतिम 4 अंक) भरें।
  5. अब स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा हल करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।

MPESB Recruitment 2026: भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आगे

एमपीईएसबी फॉरेस्ट गार्ड और जेल प्रहरी के रिजल्ट पीडीएफ में भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट है। इसमें उम्मीदवार का एप्लीकेशन नंबर, चुनी गई पोस्ट और क्वालिफाइड कैटेगरी जैसी जानकारी शामिल है। उम्मीदवार अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देखने के लिए पीडीएफ में अपना एप्लीकेशन नंबर खोज सकते हैं। इस लिस्ट में कंबाइंड भर्ती परीक्षा के तहत अलग-अलग पोस्ट और कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार शामिल हैं।

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, उन्हें अब सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण, यानी फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)/ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल होना होगा।

Also read UPSSSC JE Agriculture Notification 2026: यूपीएसएसएससी जेई कृषि नोटिफिकेशन 134 पदों के लिए जारी, तिथियां जांचें

MPESB Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
विभाग का नाम
रिक्त पद
वन रक्षक
वन विभाग
728
क्षेत्र रक्षक
वन विभाग
169
जेल प्रहरी
जेल विभाग
757
सहायक जेल अधीक्षक
जेल विभाग
25
कुल योग
1,679
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]