MP TET Exam Date 2026: एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | November 12, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read
एमपीईएसबी ने सेवारत शिक्षकों के लिए एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
नई दिल्ली :
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने सेवारत शिक्षकों के लिए एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) की तारीख घोषित कर दी है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, सेवारत शिक्षकों के लिए एमपी टीईटी 20 दिसंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और इसका आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में 150 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा, जिसे हल करने के लिए परीक्षार्थियों को कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नपत्र के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे और उनमें से एक विकल्प सही होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
MP TET Exam Date 2026: एडमिट कार्ड डेट
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले सभी शिक्षक अपना प्रवेश पत्र परीक्षा से पांच दिन पहले यानी 15 दिसंबर 2026 से ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षार्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी