MPESB Recruitment 2026: एमपी वन रक्षक, फील्ड गार्ड, जेल प्रहरी भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 30 अप्रैल तक बढ़ी
Saurabh Pandey | March 17, 2026 | 12:27 PM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी भर्ती 2026 में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) एवं जेल विभाग के अन्तर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक (कार्यपालिक) पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सर सकते हैं।
इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि 14 मार्च 2026 निर्धारित थी, जबकि आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधारने के लिए 19 मार्च तक समय दिया गया था। लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियां सुधार सकते हैं।
MPESB Recruitment 2026: आयुसीमा
एमपी फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक), फील्ड गार्ड (क्षेत्र रक्षक), जेल वार्डर (जेल प्रहरी) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सहायक जेल अधीक्षक (जेल अधीक्षक) के लिए आयुसीमा 18 से 22 वर्ष होनी चाहिए।
MPESB Forest Gaurd Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य मध्य प्रदेश सरकार के वन विभाग और जेल विभाग में 1,679 रिक्त पदों को भरना है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- वन रक्षक :- 728 पद
- क्षेत्र रक्षक:- 169 पद
- जेल प्रहरी:- 757 पद
- सहायक जेल अधीक्षक:- 25 पद
MPESB Forest Gaurd Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
एमपी ईएसबी वन रक्षक, फील्ड गार्ड और जेल प्रहरी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए। सहायक जेल अधीक्षक पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
MPESB Forest Gaurd Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
अतिरिक्त पोर्टल शुल्क
|
|
सामान्य / अन्य राज्य के उम्मीदवार
|
500 रुपये
|
20 रुपये (ऑनलाइन) / 60 रुपये (कियोस्क)
|
|
एससी /एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (मध्य प्रदेश के निवासी)
|
250 रुपये
|
20 रुपये (ऑनलाइन) / 60 रुपये (कियोस्क)
|
MPESB Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
एमपी वन रक्षक, फील्ड गार्ड, जेल प्रहरी भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद स्किल टेस्ट शामिल होगा। इन चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति से पहले दस्तावे सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2026: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन नोटिफिकेशन 402 पदों के लिए जारी, आवेदन 15 अप्रैल से शुरू
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पेपर में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’