Trusted Source Image

CG Vyapam Admit Card 2026: सीजी व्यापम लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें; परीक्षा 22 मार्च को

Abhay Pratap Singh | March 17, 2026 | 07:50 AM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ लैब असिस्टेंट हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तसीगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्रयोगशाला सहायक/ सैंपलर ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा (PLII25) 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ लैब असिस्टेंट हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।

सीजी व्यापम प्रयोगशाला सहायक/ सैंपलर ग्रेड 2 परीक्षा 22 मार्च, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि लाना अनिवार्य है।

परीक्षा मंडल ने कहा कि, मूल पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readUPPSC Assistant Registrar 2024: यूपी असिस्टेंट रजिस्ट्रार इंटरव्यू लेटर जारी, साक्षात्कार कार्यक्रम जांचें

नोटिस में कहा गया कि, परीक्षार्थी को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में किसी भी तरह की कठिनाई होती है, तो हेल्पलाइन नंबर 0771 - 2972780 और 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों को कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए, जिससे उनका सत्यापन एवं फ्रिक्सिंग किया जा सके। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस निर्देश और ड्रेस कोड का पालन करना होगा।

CG Vyapam Lab Assistant Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एडमिट कार्ड टैब के भीतर प्रयोगशाला सहायक/ सैंपलर ग्रेड 2 पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी व्यापम लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications