MPESB Jail Prahari 2026 PET: जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के लिए फिजिकल टेस्ट शेड्यूल जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | September 16, 2026 | 12:58 PM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी 2026 लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती 2026 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एमपीईएसबी जेल प्रहरी पीईटी 2026 शेड्यूल के अनुसार, फिजिकल टेस्ट का आयोजन 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जाएगा।
एमपीईएसबी के अनुसार, “सहायक जेल अधीक्षक एवं प्रहरी पद के द्वितीय चरण के लिए सफल उम्मीदवारों का शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन ‘अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेडा रोड, नीलबड, भोपाल’ में 7 से 18 अक्टूबर 2026 तक समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।”
बोर्ड ने बताया कि, प्रत्येक अभ्यर्थी का बायोमैट्रिक सत्यापन आधार कार्ड क्रमांक के आधार पर किया जाएगा। कैंडिडेट को पहचान पत्र के अतिरिक्त रिजल्ट, एडमिट कार्ड, मूल दस्तावेज एवं सभी दस्तावेजों की दो सेट फोटोकॉपी, दो फोटो एवं संलग्न प्रपत्र में जानकारी भरकर निर्धारित तिथि एवं समय पर निर्धारित केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
एमपीईएसबी जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक पीईटी 2026 निर्देश -
- जेल प्रहरी के लिए पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 165 सेमी एवं महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 158 सेमी होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों का सीना 83 सेमी बिना फुलाए होना आवश्यक है।
- सहायक जेल अधीक्षक के लिए पुरुष कैंडिडेट की ऊंचाई 168 सेमी एवं महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 155 सेमी होनी चाहिए। मेल कैंडिडेट का सीना 84 सेमी बिना फुलाए एवं फुलाने पर 89 सेमी होना आवश्यक है।
- जेल प्रहरी पद में दौड़ और गोला फेंक तथा सहायक जेल अधीक्षक पद में दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए नोटिस जांच सकते हैं।
MPESB Jail Prahari and Asst. Jail Superintendent 2026 PET: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीईएसबी जेल प्रहरी पीईटी 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:
- एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘शारीरिक दक्षता परीक्षा - जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट पूरा शेड्यूल जांचें, निर्देश अच्छे से पढ़ें और इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]Noida School Audit: सीजेपी ने नोएडा के सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, खराब सुविधाओं पर उठाए सवाल
संगठन ने आरोप लगाया कि नोएडा प्रशासन ने विद्यालयों के कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें कॉजपा के प्रतिनिधियों को परिसर का निरीक्षण करने की अनुमति नहीं देने के लिए “पांच से छह बार” निर्देश दिए थे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल