MPESB ITI Training Officer Answer Key 2026: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर आंसर की जारी, दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | March 19, 2026 | 05:51 PM IST | 1 min read
एमपीईएसबी आईटीआई टीओ आंसर की डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, टीएसी कोड और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर (ITI Training Officer) भर्ती 2026 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
एमपीईएसबी आईटीआई टीओ आंसर की डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, टीएसी कोड और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क के साथ उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 21 मार्च तक खुली रहेगी।
उम्मीदवारों द्वारा समय-सीमा के भीतर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। एमपीईएसबी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर 2026 परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित की गई थी।
Also read MP Police Admit Card 2026: एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें
एमपीईएसबी आईटीआई टीओ की उत्तर कुंजी 2026 18 मार्च को जारी की गई और इसी दिन आपत्ति लिंक भी सक्रिय कर दी गई है। आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,120 आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मध्य प्रदेश के सरकारी आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, सीओपीए और वेल्डर जैसे विभिन्न ट्रेडों में की जाएगी।
MP ITI Training Officer Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपी आईटीआई टीओ उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- ‘आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट टेस्ट 2026/ आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें।
- फिर संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें, आपत्तियां उठाएं और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा