MPESB Group 2 Recruitment 2025: एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती पंजीकरण शुरू, esb.mp.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | September 9, 2025 | 03:41 PM IST | 2 mins read
एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तथा मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, लॉग टेबल्स आदि का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा केन्द्र पर आवेदक को बाल पॉइंट पेन तथा परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश-पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 पदों पर भर्ती आज यानी 9 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 23 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती के आवेदन फॉर्म में सुधार 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक किया जा सकता है।
एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
MPESB Group 2 Bharti 2025: आवेदन शुल्क
एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
MPESB Group 2 Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 के तहत 339 पदों के भर्ती की जानी है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 88 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 24 पद
- अनुसूचित जाति - 44 पद
- अनुसूचित जनजाति - 58 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 125 पद
MPESB Group 2 Exam 2025: परीक्षा तिथि
एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर नियत समय में जारी किया जाएगा। परीक्षा के दिन उम्मीदावरों को अपना एडमिट कार्ड केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा।
|
विवरण
|
प्रथम पाली
|
द्वितीय पाली
|
|---|---|---|
|
रिपोर्टिंग समय
|
सुबह 7 बजे से 8 बजे तक
|
दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक
|
|
महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय
|
सुबह 8:50 बजे से 9 बजे तक
|
दोपहर 2:50 बजे से 3 बजे तक
|
|
उत्तर लिखने का समय
|
9 बजे से 12 बजे तक (3 घंटे)
|
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक (3 घंटे)
|
MPESB Group 2 Exam: परीक्षा गाइडलाइंस
एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा में प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान आधार बेस्ड बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को परीक्षा में रिपोर्टिंग समय तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद देर से आने वाले अभ्यथियों को प्रवेश की पात्रता नहीं होगी।
Also read Bihar STET 2025: बिहार एसटेट पंजीकरण 8 सितंबर से होगा शुरू, 4 अक्टूबर से परीक्षा
परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तथा मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, लॉग टेबल्स, सन ग्लासेस एवं नकल पर्चा आदि का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा केन्द्र पर आवेदक को बाल पॉइंट पेन तथा परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के बाद परीक्षा खत्म होने तक परीक्षा कक्ष छोडने की अनुमति नहीं होगी ।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार