MPESB Group 1 Sub Group 2 Result 2026: एमपीईएसबी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 भर्ती रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 3, 2026 | 11:03 PM IST | 1 min read
एमपी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ ही, बोर्ड ने श्रेणीवार कट-ऑफ सूची भी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा में भाग लेना होगा। एमपीईएसबी ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोलर, जिला वरिष्ठ बागवानी विकास अधिकारी, मेडिकल सोशल वर्कर और सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए आयोजित की गई थी।
MPESB Group 1 Sub Group 2 Result 2026: रिजल्टडाउनलोड प्रक्रिया
- एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- 'परीक्षा परिणाम- ग्रुप-1 सब ग्रुप-2 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025' पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट कर लें।
MPESB Group 1 Sub Group 2 Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन नंबर
- पिता का नाम
- श्रेणी
- जन्म तिथि
- प्राप्त अंक
- योग्यता की स्थिति
- अगले चरण के लिए निर्देश
MPESB Result 2026: रिजल्ट के बाद आगे के चरण
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा-
- दस्तावेजों की जांच
- मेडिकल जांच (अगर लागू हो)
- फाइनल मेरिट लिस्ट
- भर्ती के नियमों के अनुसार नियुक्ति
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी