MPESB Abkari Constable Answer Key 2025: एमपी आबकारी कांस्टेबल आंसर की जारी, 25 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | September 23, 2025 | 12:33 PM IST | 1 min read
एमपीईएसबी आबकारी कांस्टेबल 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से एमपी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2024 (Excise Constable Recruitment Test 2024) की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिकर वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपीईएसबी आबकारी कांस्टेबल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी आबकारी आंसर की उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों को 25 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। एमपी आबकारी कांस्टेबल 2025 आंसर की डाउनलोड करनें और चुनौतियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, टीएसी कोड और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एमपीईएसबी आबकारी कांस्टेबल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और एमपी आबकारी कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया जाएगा। एमपी एक्साइज कांस्टेबल रिक्रूटमेंट टेस्ट 2024 9 से 21 सितंबर तक आयोजित किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 253 आबकारी आरक्षक के पदों को भरा जाएगा।
आबकारी विभाग, मध्यप्रदेश के अंतर्गत आबकारी आरक्षक पदों की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती परीक्षा-2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को 8 मार्च तक आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए समय दिया गया था।
आबकारी कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 के लिए डायरेक्ट लिंक https://ecrt2025questionchallenge.cbtexam.in/Home/ListofExam.aspx है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एमपी ईएसबी के वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
MPESB Excise Constable Answer Key 2025: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी आबकारी कांस्टेबल आंसर की डाउनलोड कर सकते है:
- ईएसबी एमपी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एक्साइज कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम