MP Board Result 2025 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | May 5, 2025 | 07:10 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर सक्रिय हो जाएगा। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने एमपी बोर्ड रोल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन रिजल्ट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कल यानी 6 मई, 2025 को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेगा। एमपीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रिजल्ट शाम 5 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन यादव की अगुवाई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे।
एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर सक्रिय हो जाएगा। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने एमपी बोर्ड रोल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन रिजल्ट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
MPBSE Result 2025: प्रेस कांफ्रेंस में घोषित होगा रिजल्ट
इस वर्ष भी एमपी बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री, बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहेंगे। बोर्ड रिजल्ट के साथ पास पर्सेंटेज, टॉपर्स लिस्ट और डिस्ट्रिक्ट वाइज पास स्टूडेंट्स की लिस्ट उपलब्ध करवाई जाएगी।
MP Board Result 2025: सोशल मीडिया रिजल्ट डेट अनाउंस
एमपी बोर्ड के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रिजल्ट जारी करने के संबंध में जानकारी दी गई है, जिसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 मई को हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के परीक्षा परिणाम करेंगे घोषित। वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध रहेगा।
MP Board 10, 12 Results : मार्कशीट डिटेल
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- कुल अंक
- विषयवार उत्तीर्ण अंक
- योग्यता स्थिति
- रैंक
- अन्य विवरण
Also read Maharashtra HSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक hscresult.mahahsscboard.in पर एक्टिव
इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च तक एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं। परीक्षाएं हिंदी के पेपर से शुरू हुईं और विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त हुईं।
वहीं एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षाएं आयोजित कीं। ये परीक्षाएं हिंदी के पेपर से शुरू हुईं और गणित के पेपर के साथ समाप्त हुईं।
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 64.49 प्रतिशत जबकि 10वीं बोर्ड में 58.10 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा पास की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल