MP School Time Change: मध्य प्रदेश में शीत लहर के चलते स्कूलों के समय में किया गया बदलाव, अब 10 बजे खुलेंगे
Abhay Pratap Singh | January 9, 2024 | 05:23 PM IST | 1 min read
कोल्ड वेव के चलते प्रदेश के सभी सरकारी व निजी विद्यालय अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।
राज्य सरकार द्वारा 8 जनवरी को जारी आदेश में सूचित किया गया है कि ऐसे शासकीय और अशासकीय विद्यालय जो सुबह जल्दी और जो दो शिफ्टों में खुलते हैं उन सभी स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से यह आदेश लागू करने का निर्देश दिया है।
ऐसे सरकारी विद्यालय जिनका संचालन सुबह 10:30 बजे से किया जाता है, वह सभी स्कूल अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही खुलेंगे। वहीं, कक्षा 6 से 12वीं तक की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएंगी।
बता दें कि इस बीच बढ़ती ठंड और तापमान में लगातार गिरावट के चलते देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी