MP News: एमपी के स्कूलों में 'जय हिंद' से होगी पढ़ाई की शुरुआत, बीजेपी सरकार के मंत्री का आदेश
Santosh Kumar | August 29, 2024 | 03:37 PM IST | 2 mins read
आदिवासी मामलों के मंत्री विजय शाह ने स्पष्ट किया कि पहली कक्षा से ही बच्चे 'जय हिंद' बोलेंगे। उन्होंने कहा, "हम बयान नहीं देते, आदेश देते हैं।"
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने रतलाम जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद नया आदेश जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि स्कूलों में 'यस मैडम, यस सर' की जगह 'जय हिंद सर, जय हिंद मैडम' कहा जाए। साथ ही जो भी 'जय हिंद' बोलेगा, उसे हाथ ऊपर उठाना होगा। मंत्री विजय शाह ने कहा कि 'जय हिंद' कहने से देशभक्ति की भावना बढ़ती है और गर्व की अनुभूति होती है।
यह बयान देने के बाद मंत्री विजय शाह ने इसे रिकॉर्ड न करने की बात कही लेकिन थोड़ी देर बाद जब वो मीडिया के सामने आए तो उन्होंने अपना बयान दोहराया. उन्होंने कहा कि स्कूल में जय हिंद बोलें, जय हिंद बोलने से देशभक्ति की भावना पैदा होती है।
मंत्री विजय शाह ने कहा कि हमने आदेश जारी कर दिया है, यस मैडम-यस सर कहने से क्या होता है। उन्होंने घोषणा की कि 6वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों में चाहे वे सरकारी हों या निजी, जन गण मन अनिवार्य रूप से गाया जाएगा। ध्वज वंदन किया जाएगा और रोटेशन में बैठेंगे।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि बच्चे पहली कक्षा से ही 'जय हिंद' बोलेंगे। उन्होंने कहा, "हम बयान नहीं देते, आदेश देते हैं।" बता दें कि हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया था कि राज्य के स्कूलों में छात्रों को सुबह गुड मॉर्निंग की जगह जय हिंद कहना होगा। इस फैसले पर अमल 15 अगस्त से शुरू हो गया है।
स्कूल शिक्षा निदेशालय के आदेश में कहा गया है कि जय हिंद का नारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सुभाष चंद्र बोस ने दिया था। सरकार ने कहा है कि अब स्कूलों में गुड मॉर्निंग की जगह जय हिंद का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे छात्रों में हर दिन राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी