MP Police Constable Exam Postponed: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्थगित, नई डेट जल्द
Saurabh Pandey | November 23, 2026 | 10:56 AM IST | 1 min read
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल एमपी पुलिस कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा को पुलिस विभाग की अन्य परीक्षाओं और अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए आगे बढ़ा दिया है।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कांस्टेबल (जीडी) भर्ती चयन परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया है। मंडल द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार यह परीक्षा 19 नवंबर 2026 से प्रारंभ होना निर्धारित की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा की नई तिथि और विस्तृत समय-सारणी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दी जाएगी ।
परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ ही अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। आयोग द्वारा सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों से बचें और लेटेस्ट एवं प्रामाणिक जानकारी के लिए नियमित रूप से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in देखते रहें।
MP Police Constable Exam 2026: शिफ्ट टाइमिंग्स
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 से 9 के बीच वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए दोपहर 1 से 2 तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
MP Police Constable Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
-
लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा - 100 अंक)
-
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET - 100 अंक) और शारीरिक मापन परीक्षा (PMT)
-
दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]Bihar SLET Exam 2026: बिहार स्कूल लाइब्रेरियन परीक्षा आज से शुरू, जानें गाइडलाइन, जरूरी दस्तावेज व ड्रेस कोड
उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर उपलब्ध हैं। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे: 100 लाइब्रेरी साइंस से और 50 सामान्य ज्ञान से। हर प्रश्न के लिए 1 अंक है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र