MP Police Constable Answer Key 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की esb.mp.gov.in पर जारी, दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 18, 2025 | 03:29 PM IST | 2 mins read
एमपी पुलिस आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को 20 दिसंबर, 2025 तक चुनौतियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। एमपी पुलिस आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 17 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2025 तक खुली रहेगी। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर राज्य भर में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2025 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, टीएसी कोड और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एमपी पुलिस आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।
एमपीईएसबी पुलिस आंसर की 2025 पर समय सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एमपी पुलिस में कुल 7,500 कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षा चरण शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए एमपीईएसबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MP Police Answer Key 2025 OUT: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- फिर, अंग्रेजी या हिंदी भाषा का चयन करें।
- अब, “ऑनलाइन क्वेश्चन/आंसर ऑब्जेक्शन लिंक - पुलिस कांस्टेबल’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]ICAI CA Admit Card 2026: आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड जनवरी सत्र की इंटर, फाइनल और फाउंडेशन परीक्षाओं के लिए जारी
आईसीएआई चार्टर्ड अकाउंटेंट 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, पंजीकरण व रोल नंबर, चयनित समूह, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा