Live

MP Police Constable Admit Card 2026 Live: एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा? लिंक, परीक्षा तिथि जानिए

Abhay Pratap Singh | November 12, 2026 | 02:31 PM IST | 2 mins read

एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड परीक्षार्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा की तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता जैसी जानकारियां दर्ज होंगी। इसके अलावा, इसमें परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे।

एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र और फोटो भी ले जाना होगा।

Also read RSSB Results 2026: सीईटी, वीडीओ समेत अन्य भर्तियों पर अपडेट जारी; टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड की डेट घोषित

ऑनलाइन परीक्षा में 100 अंकों के लिए कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल नॉलेज एंड रीजनिंग विषय से 40 प्रश्न, इंटेलेक्चुअल एबिलिटी एंड मेंटल एबिलिटी और साइंस एंड सिंपल अरिथमेटिक से 30-30 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

MP Police Constable GD Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और हॉल टिकट जांचें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएमटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। अंतिम चयन सूची ऑनलाइन परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7500 पदों को भरा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
लाइव अपडेट
एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा 19 नवंबर से प्रत्येक दिन कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड सहित अन्य नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।

November 12, 2026 | 02:31 PM IST

Mp police constable gd admit card 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डेट


मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा 15 नवंबर 2026 तक एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जारी किए जाने की उम्मीद है। कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

November 12, 2026 | 01:28 PM IST

Mp police constable gd admit card 2026

एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • आवेदन संख्या या रोल नंबर
  • उम्मीदवार की तस्वीर
  • परीक्षा तिथि
  • आवंटित परीक्षा पाली
  • रिपोर्टिंग समय
  • गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश

November 12, 2026 | 12:49 PM IST

MP Police Constable Exam Date 2026

एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026, 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा-शहर की जानकारी 12 नवंबर 2026 के आसपास मिलने की उम्मीद है।

November 12, 2026 | 11:58 AM IST

Mp police constable admit card 2026 kab aayega

जिन कैंडिडेट्स ने 7,500 कांस्टेबल जीडी वैकेंसी के लिए अप्लाई किया है, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपने टेस्ट एडमिट कार्ड (Peb MP gov in Admit Card 2026) डाउनलोड कर सकते हैं।

November 12, 2026 | 11:34 AM IST

MP Police Admit Card: एमपी पुलिस एडमिट कार्ड

एमपीईएसबी द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तिथि व समय की पुष्टि नहीं की गई है।

November 12, 2026 | 11:34 AM IST

MP Police Constable Admit Card 2026 Live: एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2026

एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी। परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 2 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]