MP Patwari Notification 2026: एमपी पटवारी नोटिफिकेशन दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए, 200 पदों के लिए आवेदन शुरू

Abhay Pratap Singh | August 4, 2026 | 03:22 PM IST | 2 mins read

एमपीईएसबी पटवारी चयन विशेष भर्ती परीक्षा (दिव्यांग श्रेणी) 2026 के माध्यम से सभी पद दिव्यांग कैंडिडेट के लिए आरक्षित हैं।

एमपी पटवारी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में उम्मीदवारों को 4 अगस्त से 23 अगस्त तक सुधार का मौका भी दिया गया है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPBES) ने केवल दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। एमपी पटवारी नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 4 अगस्त से 18 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

MPSEB Group-2 Sub Group-4 Combined Recruitment Test 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक भारत का नागǐरक हो तथा एमपी राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (UG) की डिग्री हो।
  • सीपीटीसी स्कोरकार्ड हिंदी टाइपिंग एवं कंप्यूटर दक्षता सहित उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • सीपीटीसी परीक्षा उत्तीर्ण न होने पर चयनित अभ्यर्थियों को सीपीटीसी परीक्षा नियुक्ति के बाद 3 वर्ष के भीतर उत्तीर्ण करना अनिवार्य है, अन्यथा नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी।
  • अभ्यर्थी के पास दिव्यांग श्रेणी का सक्षक अधिकारी द्वारा जारी सर्टिफिकेट हो।

कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट (CPCT) मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित एक मूल्यांकन परीक्षा है। इसमें अभ्यर्थियों की बेसिक कंप्यूटर दक्षता, सामान्य ज्ञान और हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी टाइपिंग कौशल का आकलन किया जाता है। सितंबर 2026 में होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी।

MP Patwari Selection Special Recruitment Exam (Differently-abled Category) 2026: आयु सीमा और आवेदन शुल्क

  • आयु सीमा - एमपी पटवारी भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
  • आवेदन शुल्क - अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये और केवल एमपी के मूल निवासी एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

Also read MPPSC SSE 2025 Mains Admit Card: एमपीपीएससी एसएसई मेन्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 8 अगस्त से

कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट (CPCT) मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित एक मूल्यांकन परीक्षा है। इसमें अभ्यर्थियों की बुनियादी कंप्यूटर दक्षता, सामान्य ज्ञान और हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी टाइपिंग कौशल का आकलन किया जाता है। सितंबर 2026 में होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी।

एमपीईएसबी पटवारी दिव्यांग भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से केवल दिव्यांग उम्मीदवारों के 200 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 22 सितंबर, 2026 से शुरू होगी। परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एमपीईएसबी पटवारी दिव्यांग भर्ती परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “प्रोफाइल पंजीयन में EKYC करना अनिवार्य है। जिन आवेदकों ने प्रोफाइल पंजीयन में EKYC प्रक्रिया पूर्ण नहीं की है, उन्हें पहले EKYC प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति प्रदान की जाएगी।”

MPESB Patwari 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपी पटवारी दिव्यांग भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘ऑनलाइन फॉर्म’ टैब पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]