MP Olympiad Date 2025: एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा के चलते ओलंपियाड फेज 1 की डेट बदली, 18 नवंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | October 29, 2025 | 03:29 PM IST | 1 min read
इससे पहले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय (प्रथम चरण) प्रतियोगिता 4 नवम्बर को आयोजित की जानी थी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) ने ओलंपियाड परीक्षा 2025-26 के पहले चरण की तिथि में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। एमपी बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षाओं के कारण पूर्व निर्धारित तिथि को स्थगित करते हुए, अब पहला चरण 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय ओलंपियाड में कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे।
इससे पहले सत्र 2025-26 के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय (प्रथम चरण) प्रतियोगिता 4 नवंबर को आयोजित की जानी थी।
हालांकि, कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं उसी समय होने के कारण, परीक्षा केंद्रों पर जगह की कमी है। इसलिए, अब यह प्रतियोगिता पहले निर्धारित किए गए समयानुसार 18 नवंबर को ही आयोजित की जाएगी।
पूर्व में जारी प्रवेश पत्र मान्य रहेंगे। अन्य सभी निर्देश राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार ही रहेंगे। प्रतियोगिता के बाद, परीक्षा सामग्री 19 नवंबर, 2025 तक डाइट, भोपाल में जमा करनी होगी।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल ने एमपी बोर्ड कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल