MP NEET PG 2024 Counselling: एमपी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग स्थगित, नई तिथि जल्द
Abhay Pratap Singh | January 24, 2025 | 10:51 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,180 सीटें खाली हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) ने नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एमपी नीट पीजी 2024 राउंड 2 च्वाइस फिलिंग 23 जनवरी से निर्धारित थी। एमपी नीट पीजी 2024 राउंड 2 मेरिट सूची 22 जनवरी को जारी की गई थी।
एमपी नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए नए विकल्प भरने की तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। एमपी नीट पीजी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 29 जनवरी को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 29 जनवरी से 3 फरवरी तक एमपी नीट पीजी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि तकनीकी कारणों से 23.01.2025 से शुरू होने वाली निर्धारित च्वाइस फिलिंग को स्थगित किया जा रहा है। अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए DME वेबसाइट और MP ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।”
इच्छुक और पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर एमपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए अपने विकल्प भर सकेंगे। एमपी नीट पीजी 2024 राउंड 2 में सबसे पहले स्थानीय मूलनिवासी उम्मीदवारों को आवंटन दिया जाएगा। यदि स्थानीय मूलनिवासी उम्मीदवार मेरिट सूची में उपलब्ध नहीं हैं, तो गैर-मूलनिवासी उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर आवंटन दिया जाएगा।
आधिकारिक एमपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को 29 जनवरी से 3 फरवरी तक शाम 6 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार 4 फरवरी तक अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं। सीट इस्तीफे की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।
नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,180 सीटें खाली हैं। इनसे से 13 मेडिकल कॉलेजों में 439 सीटें और 8 निजी विद्यालयों कें कुल 741 सीटें हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’