MP DTE Counselling 2026: एमपी बीटेक काउंसलिंग के लिए संस्थागत प्राथमिकता सीटों' का प्रवेश शेड्यूल जारी
Saurabh Pandey | July 10, 2026 | 01:10 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2026-27 के लिए संस्थागत प्राथमिकता सीटों (10% कोटा) के तहत बीटेक, बीबीए, बीआर्क और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
नई दिल्ली : तकनीकी शिक्षा निदेशालय, मध्य प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थागत प्राथमिकता सीटों (Institutional Preference Seats) के अंतर्गत प्रवेश का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया उन तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों में आयोजित की जाएगी, जिन्होंने इन विशेष सीटों के लिए सहमति पत्र के साथ आवेदन प्रस्तुत किया था। इस योजना के तहत, संविधिक निकायों द्वारा स्वीकृत कुल प्रवेश क्षमता के अधिकतम 10 प्रतिशत स्थानों तक ही प्रवेश की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, विभिन्न स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग की तारीखें अलग-अलग तय की गई हैं। छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।
कोर्स के अनुसार काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम
विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक काउंसलिंग कार्यक्रम को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है-
- बीटेक, बीबीए और बीआर्क पाठ्यक्रम - इन तीनों पाठ्यक्रमों (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ प्रबंधन और बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त 2026 से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 को शाम 5:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्य काउंसलिंग अवधि 5 अगस्त 2026 तय की गई है, जबकि सीटें रिक्त रहने की स्थिति में 14 अगस्त 2026 को शाम 6:30 बजे तक काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
- बी.फार्मेसी और डी. फार्मेसी पाठ्यक्रम - बैचलर ऑफ फार्मेसी और डिप्लोमा फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू होकर 15 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक संचालित होगी। इसके लिए काउंसलिंग अवधि 22 अगस्त 2026 निर्धारित है और सीटें रिक्त होने पर उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 को शाम 6:30 बजे तक काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे।
Also read AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
महत्वपूर्ण निर्देश और संपर्क सूत्र
प्रवेश नियम, अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश, संस्थागत प्राथमिकता सीटों के लिए उपलब्ध संस्थानों की पूरी सूची, शैक्षणिक शुल्क और अधिकृत सहायता केंद्रों से जुड़ी विस्तृत जानकारी तकनीकी शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने से पहले इन नियमों और निर्देशों को पढ़ लें। किसी भी प्रकार की पूछताछ या सहायता के लिए उम्मीदवार दूरभाष नंबर 0755-6720205, 2660441 या ईमेल आईडी dte.helpcenter@mp.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच