MP Board 5th,8th Re-Exam Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं री-एग्जाम रिजल्ट rskmp.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | June 28, 2024 | 04:22 PM IST | 1 min read
इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे, जहां 28 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्ठि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
नई दिल्ली : स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश की तरफ से एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम 2024 आज यानी 28 जून को घोषित कर दिए गए। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा में जो छात्र शामिल हुए थे, वे राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल https://www.rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx पर अपना रोल नम्बर दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड पांचवीं एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन 3 से 8 जून के दौरान किया गया था। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 31 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 1 लाख 63 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।
इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे, जहां 28 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्ठि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
बता दें कि रेगुलर परीक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं के परिणाम 2024 23 अप्रैल को घोषित किए गए थे। कक्षा 5वीं की परीक्षा में 12 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षा में 11 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं में 90.97% छात्र सफल घोषित किए गए ,जबकि कक्षा 8वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.71% रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल