Trusted Source Image

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट कल शाम 4 बजे होगा जारी

Saurabh Pandey | June 11, 2026 | 07:04 PM IST | 2 mins read

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा का परिणाम 12 जून 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

इस ऑनलाइन स्कोरकार्ड में बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार छात्रों के विषय-वार अंक और उनके रिजल्ट का स्टेटस (परिणाम की स्थिति) दर्ज होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस ऑनलाइन स्कोरकार्ड में बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार छात्रों के विषय-वार अंक और उनके रिजल्ट का स्टेटस (परिणाम की स्थिति) दर्ज होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम कल यानी 12 जून 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्रों की मार्कशीट उनके स्कूल में भेज दी जाएगी। छात्र या उनके माता-पिता रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूल में जाकर ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

एमपी बोर्ड 12वीं की सेकंडरी परीक्षा में शामिल हुए छात्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड और चेक कर सकते हैं।

इस ऑनलाइन स्कोरकार्ड में बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार छात्रों के विषय-वार अंक और उनके रिजल्ट का स्टेटस (परिणाम की स्थिति) दर्ज होगा। अपने अंकों का इंतजार कर रहे छात्र रिजल्ट जारी होते ही इसे पोर्टल पर देख सकेंगे। हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद यदि कोई अन्य नया अपडेट आता है, तो बोर्ड उसे अपने आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी करेगा।

MP Board Second Exam Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "Higher Secondary Second Examination Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी (जैसे एप्लीकेशन नंबर) दर्ज करें।
  4. अब जानकारी सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट रख लें।

Also read MP Board 9th-11th Date Sheet 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं-11वीं की द्वितीय परीक्षा 3 जून से शुरू, टाइमटेबल जारी

MPBSE 12th Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

  1. छात्र का व्यक्तिगत विवरण - छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर।
  2. स्कूल और केंद्र की जानकारी - स्कूल कोड और परीक्षा केंद्र का कोड।
  3. विषय-वार अंक - परीक्षा में शामिल सभी विषयों के नाम और उनके सामने थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त किए गए अलग-अलग अंक।
  4. कुल प्राप्तांक और प्रतिशत - छात्र द्वारा परीक्षा में प्राप्त किए गए कुल अंक और उसका कुल प्रतिशत।
  5. रिजल्ट स्टेटस - छात्र परीक्षा में पास है या फेल, या फिर किसी विषय में सप्लीमेंट्री (पूरक परीक्षा) आई है, इसकी स्पष्ट स्थिति।
  6. डिवीजन/श्रेणी - छात्र ने परीक्षा किस श्रेणी (प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी) में उत्तीर्ण की है, इसकी जानकारी।

MPBSE 12th Result 2026: दूसरी परीक्षा कब हुई थी?

एमपी बोर्ड 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 7 मई से 25 मई के बीच आयोजित की गई थी।, जिसका रिजल्ट अब कल 12 जून को जारी किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications