MP Board 10th Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट mpresults.nic.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम
Santosh Kumar | April 24, 2024 | 04:01 PM IST | 2 mins read
MPBSE Class 10 Result 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को परिणाम लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाना होगा। एमपीबीएसई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए छात्रों के बहुप्रतीक्षित नतीजों की घोषणा की है। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत 58.10 रहा है।
MPBSE Class 10 Result 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को परिणाम लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 9 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा इस साल 5 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। बता दें कि पिछले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10वीं कक्षा के 63.29 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ, बोर्ड अध्यक्ष ने परीक्षा टॉपर्स के नाम, उनकी रैंकिंग और पुनर्मूल्यांकन तिथियों की भी घोषणा की है। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। रेखा रेबारी और इश्मिता तोमर और स्नेहा पटेल 493 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं सतना के सौरभ सिंह ने परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है।
MP Board 10th Result 2024 Via SMS: ऐसे देखें
उम्मीदवार MP Board Matric Result 2024 को एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं, प्रक्रिया नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बताई गई है-
- 10वीं कक्षा के लिए MPBSE10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप करें।
- इस संदेश को 56263 पर भेजें।
- MP 10th Board Result 2024 आपके डिवाइस पर टेक्स्ट संदेश के रूप में भेजा जाएगा।
MP Board 10th Result Direct Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके MP Board 10th Result देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, MP Board 10th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- यहां लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें।
- MP Board 10th Result स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दिए गए अपने अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सत्र 2 फाइनल आंसर-की जल्द होगी जारी, jeemain.nta.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड
फाइनल उत्तर कुंजी की मदद से परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। जेईई मेन सत्र 2 की अंतिम उत्तर कुंजी की घोषणा के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल