MP B.Ed 2024: एमपी के भोज मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड पंजीकरण शुरू, 24 अक्टूबर को होगी परीक्षा
Saurabh Pandey | September 16, 2024 | 05:37 PM IST | 1 min read
एमपी भोज मुक्त विश्वविद्यालय में एनसीईटी के कोर्सेज में बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएडएमएड, बीएबीएड, बीएससीबीएड, बीएड और बीएलएड पार्ट टाइम पाठ्यक्रम शामिल हैं।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के भोज मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mpbou.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएड प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर 2024 तक है।
एमपी भोज मुक्त विश्वविद्यालय में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 800 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में 800 रूपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही संपूर्ण बीएड कोर्स की फीस 30000 रुपये रखी गई है।
MP B.Ed 2024: पात्रता
एमपी भोज मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को यूजी, पीजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके अलावा इंजीनियरिंग या समकक्ष अर्हता रखने वाले कोर्स के लिए 55 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता रखी गई है।
MP Bhoj University B.Ed 2024: परीक्षा तिथि
एमपी भोज मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आवंटित ऑनलाइन केंद्रों की सूचना अलग से एमपी ऑनलाइन के माध्यम से दी जाएगी।
इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू
एमपी भोज मुक्त विश्वविद्यालय में एनसीईटी के कोर्सेज में बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएडएमएड, बीएबीएड, बीएससीबीएड, बीएड और बीएलएड पार्ट टाइम पाठ्यक्रम शामिल हैं।
एमपी डीएलएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए भी पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए उम्मीदवारों को हायर सेकेंडरी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच