MP Ayush PG Counselling 2026: एमपी आयुष पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल जारी, 10 नवंबर से रजिस्ट्रेशन

Saurabh Pandey | November 8, 2026 | 03:23 PM IST | 2 mins read

एमपी आयुष पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राउंड 1 के लिए 10 नवंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।

एमपी आयुष पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले राउंड के तहत रिक्त सीटों की स्थिति और मेरिट सूची का प्रकाशन 14 नवंबर 2026 को किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : एमपी आयुष पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑ इंडिया आयुष पीजी परीक्षा में सफल उम्मीदवार 10 नवंबर से 11 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एमपी राज्य कोटा की सीटों के लिए शासकीय स्वशासी और निजी आयुष महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार की सुविधा 10 नवंबर से 12 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को 11 और 12 नवंबर तक राज्य के शासकीय स्वशासी आयुर्वेद, होम्योपैथी या यूनानी महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन जानकारी में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

MP Ayush PG Counselling 2026: चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन

एमपी आयुष पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले राउंड के तहत रिक्त सीटों की स्थिति और मेरिट सूची का प्रकाशन 14 नवंबर 2026 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा चॉइस फिलिंग, लॉकिंग और एडिट 15 नवंबर से 16 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक की जा सकेगी। इसके बाद 19 नवंबर 2026 को सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा।

MP Ayush PG Counselling 2026: प्रवेश और सीट निरस्तीकरण

पहले राउंड में सीट आवंटित अभ्यर्थियों को 20 नवंबर से 21 नवंबर 2026 (शाम 6 बजे) तक संबंधित महाविद्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए प्रवेश लेना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी अपना प्रवेश निरस्त कराना चाहता है, तो इसके लिए 20 और 21 नवंबर 2026 (शाम 7 बजे) तक का समय तय किया गया है।

Also read MP NEET UG Counselling 2026: एमपी नीट काउंसलिंग स्ट्रे-वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी, चॉइस फिलिंग 11 नवंबर से

MP Ayush PG Counselling 2026: काउसलिंग शेड्यूल

राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल काउंसलिंग तिथियां
AIAPGET-2026 के पात्र उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 10 से 11 नवंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक
पंजीयन फॉर्म में एडिट करने की सुविधा 10 से 12 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक
दस्तावेज सत्यापन 10 से 12 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक
रिक्त सीटों की स्थिति 14 नवंबर 2026
मेरिट सूची का प्रकाशन 14 नवंबर 2026
अभ्यर्थी द्वारा महाविद्यालयों की प्राथमिकता क्रम का निर्धारण (चॉइस फिलिंग, लॉकिंग) 15 नवंबर से 16 नवंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक
चॉइस फिलिंग, लॉकिंग तथा एडिट करने की सुविधा 15 नवंबर से 16 नवंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक
सीट आवंटन 19 नवंबर 2026
महाविद्यालय में औपचारिकताएं पूरी कर प्रवेश प्राप्त करने की तिथि 20 से 21 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक
प्रवेश निरस्तीकरण 20 से 21 नवंबर 2026 शाम 7 बजे तक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]