MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: एमपी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 मेरिट लिस्ट जारी, काउंसलिंग डेट्स
Saurabh Pandey | September 27, 2024 | 02:44 PM IST | 2 mins read
एमपी आयुष नीट राउंड 1 मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए अपनी पसंद भरने की अनुमति दी जाएगी।
नई दिल्ली : आयुष निदेशालय, मध्य प्रदेश ने राउंड 1 काउंसलिंग के लिए एमपी आयुष मेरिट सूची 2024 प्रकाशित कर दी है। जिन छात्रों ने राज्य कोटा की 85 प्रतिशत सीटों के लिए बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है। वे एमपी आयुष नीट राउंड 1 मेरिट सूची 2024 आधिकारिक वेबसाइट ayush.mponline.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 चॉइस-फिलिंग आज यानी 27 सितंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को एमपी आयुष यूजी 2024 चॉइस-फिलिंग विंडो तक पहुंचने के लिए अपने नीट यूजी 2024 रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। प्राथमिकताएं प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
एमपी आयुष नीट राउंड 1 मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए अपनी पसंद भरने की अनुमति दी जाएगी।
MP AYUSH Counselling 2024: काउंसलिंग विवरण
एमपी आयुष काउंसलिंग 2024 की मेरिट सूची में जिन छात्रों का नाम होगा, उन्हें 27 से 30 सितंबर, 2024 तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। इसके अलावा, सीट आवंटन 4 अक्टूबर, 2024 को घोषित किया जाएगा। एमपी आयुष नीट यूजी 2024 आवंटन सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए 5 से 8 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
MP AYUSH Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल |
तारीख |
|---|---|
|
मेरिट सूची जारी होने की तारीख |
26 सितंबर 2024 |
|
चॉइस भरने और लॉक करने की तारीख |
27 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक |
|
सीट आवंटन घोषणा तिथि |
4 अक्टूबर 2024 |
|
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग |
5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 तक |
Also read NEET UG 2024: राजस्थान नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज rajugneet2024.org पर होगा जारी
एमपी आयुष नीट यूजी सीट आवंटन कई कारकों द्वारा निर्धारित किया जाता है, जिसमें नीट यूजी परीक्षा में उम्मीदवार का प्रदर्शन, क्वालीफाइंग रैंक, काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान भरी गई प्राथमिकताएं, श्रेणी-विशिष्ट आरक्षण, पाठ्यक्रम और कॉलेज में सीट की उपलब्धता और पात्रता मानदंडों का अनुपालन शामिल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल