MP ANM Recruitment 2024: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में एएनएम, रेडियोग्राफर समेत 3,323 पदों पर होगी नियुक्ति
Abhay Pratap Singh | February 21, 2024 | 06:31 PM IST | 1 min read
एमपी स्वास्थ्य विभाग में इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 29 फरवरी 2024 को सिंगल क्लिक के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में एएनएम, रेडियाग्राफर, प्रयोगशाला तकनीशियन और फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 3,323 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 12 फरवरी को इन पदों के लिए परिणाम घोषित किया गया था। चयनित अभ्यर्थियों के लिए जिला चिकित्सालयों में मेडिकल और दस्तावेज परीक्षण के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा।
एएनएम उम्मीदवारों के लिए जिला चिकित्सालयों में 22 से 26 फरवरी तक और फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के अभ्यर्थियों के लिए 23 से 25 फरवरी तक मेडिकल और दस्तावेज परीक्षण के लिए कैंप लगाया जाएगा। जिला अस्पतालों में शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
वहीं, रेडियोग्राफर उम्मीदवारों के लिए संभागीय मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में 24 फरवरी को और प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए संभागीय मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में 25 फरवरी को मेडिकल जाँच और दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 29 फरवरी को सिंगल क्लिक के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,323 रिक्तियों में से मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 2,576 पद, रेडियोग्राफर तृतीय श्रेणी के 104 पद, प्रयोगशाला तकनीशियन के 228 पद और फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 415 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
बताया गया कि जिला अस्पतालों में मेडिकल जांच की जिम्मेदारी सभी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की होगी। वहीं, क्षेत्रीय निदेशक, स्वास्थ्य और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दस्तावेजों के सत्यापन की व्यवस्था करेंगे।
स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि प्रयोगशाला तकनीशियन और रेडियोग्राफरों के नियुक्ति आदेश संभागीय क्षेत्रीय संचालक द्वारा जारी किया जाएगा। वहीं, एएनएम और फार्मासिस्ट ग्रेड-2 पदों के लिए नियुक्ति आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जारी करेंगे।
अगली खबर
]Bihar School Timings: बिहार में शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के समय में किया बदलाव, अब 6 घंटे होगी पढ़ाई
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल खोलने का आदेश दिया था। जिसमें बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बदलाव करते हुए 8 घंटे की अवधि घटाकर 6 घंटे कर दी है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी