Trusted Source Image

Bihar School Timings: बिहार में शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के समय में किया बदलाव, अब 6 घंटे होगी पढ़ाई

Abhay Pratap Singh | February 21, 2024 | 05:51 PM IST | 2 mins read

बिहार शिक्षा विभाग ने अधिसूचना में कहा कि 28 नवंबर 2023 को जारी किए गए अन्य आदेश अब भी लागू रहेंगे। नए टाइम टेबल के अनुसार सरकारी स्कूलों में अब पहली घंटी 10 बजे से 10:40 बजे तक चलेगी।

बिहार राज्य में सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार राज्य में सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार राज्य में शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार राज्य में अब कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा।

इससे पहले बिहार राज्य में सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आठ घंटे की अवधि के लिए संचालित किए जाते थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में सरकारी स्कूलों का समय 8 घंटे से कम करने का आश्वसन दिया था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पहली घंटी सुबह 10 बजे से 10:40 बजे तक चलेगी। वहीं, आठवीं यानी अंतिम घंटी दोपहर 3:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। विभाग ने आदेश में कहा कि पिछले साल 28 नवंबर 2023 को जारी किए गए अन्य आदेश अब भी लागू रहेंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने जारी एक परिपत्र में कहा गया कि नया समय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। बताया गया कि राज्य में स्कूल के घंटों में कटौती से लंबे कक्षा सत्रों के बारे में चिंताएं कम होंगी और छात्रों के लिए अधिक संतुलित शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा मिलेगा।

Also readBSEB Sakshamta Pariksha 2024: बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा पंजीकरण की आगे बढ़ी अंतिम डेट, 22 फरवरी तक आवेदन

नई समय सारिणी का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल खोलने का आदेश दिया था, जिसे सीएम नीतीश कुमार ने गलत बताते हुए स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया है।

बिहार राज्य में सरकारी स्कूल खुलने का समय: न्यू टाइम टेबल

नीचे दी गई सारणी में छात्र, अभिभावक व शिक्षक स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय देख सकते हैं:

पहली घंटी

सुबह 10 बजे से 10:40 मिनट तक

दूसरी घंटी

सुबह 10:40 बजे से 11:20 मिनट तक

तीसरी घंटी

सुबह 11:20 से 12:10 बजे तक

चौथी घंटी

दोपहर 12:10 बजे से 12:50 बजे तक

मध्यांतर

दोपहर 12:50 से 01:30 बजे तक

पांचवी घंटी

दोपहर 01:30 बजे से 2:10 बजे तक

छठी घंटी

दोपहर 2:10 बजे से 2:50 बजे तक

सातवीं घंटी

दोपहर 2:50 बजे से 3:30 बजे तक

आठवीं घंटी

दोपहर 3:30 बजे से शाम 4 बजे तक


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications